लाइव न्यूज़ :

असम में गिरफ्तार किये गये यूएलबी के 10 उग्रवादी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:12 IST

Open in App

कोकराझार, 24 सितंबर असम के बोडोलैंड स्वायत्त क्षेत्र (बीटीआर) में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों से, नवगठित उग्रवादी संगठन यूनाईटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड (यूएलबी) के दस उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक (बीटीआर) एल आर बिश्नोई ने यहां संवाददाताओं को बताया कि असम पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान के दौरान ये सभी उग्रवादी पकड़े गये और उनमें गुट का स्वयंभू जिला कमांडर रिंगखांग बासुमतारी भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि उन सभी के पास से 12 मोबाइल फोन, रंगदारी वसूली के 21 नोट, एक हथगोला एवं आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किय गये।

कोकराझार के उल्टापानी क्षेत्र में 18 सितंबर को पुलिस मुठभेड़ में यूएलबी के दो संदिग्ध उग्रवादी मारे गये थे । उसके बाद पुलिस पर इस घटना को मुठभेड़ का रूप देने का आरोप लगा था।

राज्य सरकार ने 21 सितंबर को इस घटना की निचले असम के संभागीय आयुक्त जयंत नार्लीकर द्वारा जांच का आदेश दिया था और उन्हें 15 दिनों में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट