तमिलनाडु में भाषा की दिक्कतों से जूझ रही झारखंड की 10 आदिवासी महिलाएं घर लौटीं

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:03 IST2021-10-05T22:03:47+5:302021-10-05T22:03:47+5:30

10 tribal women from Jharkhand, struggling with language problems in Tamil Nadu, return home | तमिलनाडु में भाषा की दिक्कतों से जूझ रही झारखंड की 10 आदिवासी महिलाएं घर लौटीं

तमिलनाडु में भाषा की दिक्कतों से जूझ रही झारखंड की 10 आदिवासी महिलाएं घर लौटीं

रांची, पांच अक्टूबर तमिलनाडु में भाषा संबंधी बाधा के कारण काम करने में मुश्किलें झेल रही झारखंड की दस आदिवासी महिलाएं राज्य सरकार की मदद से मंगलवार को अपने गृह जिले पश्चिमी सिंहभूम लौट आईं।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूर इलाकों की रहने वाली सभी महिलाएं एक कंपनी में काम करने के लिए तिरुपुर गई थीं। झारखंड सरकार के एक बयान में कहा गया है कि इन महिलाओं ने श्रम विभाग के तहत राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से मदद मांगी थी।

बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद महिलाओं को तमिलनाडु के तिरुपुर से झारखंड वापस लाया गया। इन सभी महिलाओं को भाषा की समस्या के कारण वहां काम करने में मुश्किलें हो रही थी।’’

मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग और नियंत्रण कक्ष को इन महिलाओं को वापस लाने का निर्देश दिया। नियंत्रण कक्ष ने कंपनी के मैनेजर से बात की और महिलाओं की वापसी की व्यवस्था की। बयान में कहा गया है कि ये सभी महिलाएं पांच अक्टूबर को झारखंड (चक्रधरपुर) पहुंची। महिलाओं ने कंपनी में जितने दिनों तक काम किया, उसके लिए उन्हें कुल 90,200 रुपये का वेतन दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 10 tribal women from Jharkhand, struggling with language problems in Tamil Nadu, return home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे