लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के प्रत्येक जिले में नियुक्त होंगे 10 मनोवैज्ञानिक परामर्शक

By भाषा | Updated: June 2, 2021 23:26 IST

Open in App

जयपुर, दो जून राजस्थान के प्रत्येक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए मरीजों में होने वाली अन्य विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए विशेष 'पोस्ट कोरोना' क्लीनिक एवं वार्ड की स्थापना की जाएगी और इसके साथ ही कोरोना से ठीक हुये मरीजों व उनके परिजनों की मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए प्रत्येक कोरोना अस्पताल में 10 परामर्शकों का पूल भी बनाया जाएगा।

चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में यह देखा गया है कि रिकवर हुए मरीजों में ब्लैक फंगस के अतिरिक्त भय, अवसाद, चिंता, अनिद्रा एवं तनाव आदि की अधिक समस्या हो रही है ऐसे में मरीजों के साथ उनके परिजन भी मनोवैज्ञनिक बीमारियों का सामना कर रहे हैं।

इसको ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले में कोरोना विशेष अस्पताल के एक पृथक हिस्से में पोस्ट कोरोना क्लीनिक व वार्ड बनाए जाएंगे, जहां उक्त मनोवैज्ञानिक बीमारियों से ग्रसित मरीजों का इलाज किया जाएगा।

इन क्लीनिक में ओपीडी का संचालन दो पारियों में किया जाएगा। क्लीनिक में मरीज सुबह 8 से 2 व दोपहर को 2 से रात आठ बजे तक परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पारी में एक एमडी मेडिसिन, दो काउंसलर व एक आयुष चिकित्सक (जिसे रेस्पिरेटरी एक्सरसाइज व योग के माध्यम से चिकित्सा करने का ज्ञान हो) की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब