लाइव न्यूज़ :

असम में 10 पेशेवर कमांडो बटालियन गठित की जाएंगी: सरमा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:38 IST

Open in App

गुवाहाटी, नौ जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में अपराधों के नए रूपों से सख्ती से निपटने के लिए 10 पेशेवर कमांडो बटालियनों का गठन किया जाएगा।

काजीरंगा में पुलिस अधीक्षकों के एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने नए तरह के अपराधों का पता लगाया है जिसके मद्देनजर पुलिस बल के आधुनिकीकरण के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया है।

उन्होंने कहा, “इसके लिए इन उभरते हुए अपराधों से सख्ती से निपटने के लिए 10 पेशेवर कमांडो बटालियन का गठन किया जाएगा और 23,000 सिविल पुलिस कर्मियों और 12,000 कमांडो पुलिस कर्मियों को व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। ”

सरमा ने कहा कि व्यवस्था में पेशेवर रूप से अधिक योग्य और कुशल कर्मियों को लाने के लिए पुलिस बलों में नियुक्ति के लिए भर्ती नियमों को संशोधित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस क्वार्टरों का निर्माण किया जाएगा और पुलिस कर्मियों पर काम के बोझ को कम करने के लिए सभी थानों में दो पाली की ड्यूटी शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम को पुलिस और आंतरिक सुरक्षा के मामले में सर्वश्रेष्ठ राज्य कैसे बनाया जाए, इस पर रचनात्मक विचार-विमर्श का एक सार्थक दिन रहा।

बैठक में पुलिस महानिदेशक, सभी पुलिस अधीक्षक और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल