लाइव न्यूज़ :

दिवाली उत्सव के बीच गुजरात में आपात मामले में 10 फीसदी वृद्धि: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात नवंबर गुजरात में दिवाली उत्सव के तीन दिनों के दौरान सामान्य दिनों की तुलना में जलने समेत आपात मामले में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। रविवार को जारी एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

जीवीके-आपात प्रबंधन और अनुसंधान संस्थान (ईएमआरआई) के विश्लेषण के अनुसार चार नवंबर से छह नवंबर के बीच (दिवाली, गुजराती नव वर्ष और भाई दूज) 108 एम्बुलेंस के लिए आपात मामले में आए कॉल में पिछले साल की इस अवधि की तुलना में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

जीवीके-ईएमआरआई सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर राज्य में 108 एम्बुलेंस का संचालन करती है।

रिपोर्ट में बताया गया कि इसने तीन दिन में 11,756 आपात मामले दर्ज किए जबकि आम तौर पर एक दिन में 3,546 कॉल (यानी तीन दिन में 10,638 मामले) आती हैं। इसमें बताया गया कि वाहन और गैर वाहन दुर्घटना आघात और अकड़न के मामलों में वृद्धि हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि दिवाली पर जलने के मामले में सामान्य दिन के मुकाबले 185 फीसदी (20 मामले) गुजराती नव वर्ष पर 129 फीसदी (16 मामले), भाई दूज पर 157 फीसदी (18 मामले) वृद्धि हुई। सामान्य दिनों में औसतन इस तरह के सात मामले सामने आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब