लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 10 लोगों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:05 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 10 सितंबर उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बनत कस्बे में एक बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे 24 वर्षीय एक व्यक्ति की शुक्रवार को 10 लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि समीर बस स्टैंड पर था जब उसका एक समूह के साथ झगड़ा हो गया, लेकिन इसका कारण पता नहीं चल सका है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से आठ के नाम रिपोर्ट में हैं। उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

समीर के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब वह घर वापस जा रहा था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग