पलामू में पुलिस दल पर हमला करने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 00:33 IST2021-09-13T00:33:18+5:302021-09-13T00:33:18+5:30

10 people arrested for attacking police team in Palamu | पलामू में पुलिस दल पर हमला करने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार

पलामू में पुलिस दल पर हमला करने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार

मेदिनीनगर (झारखंड), 12 सितम्बर पलामू जिले में दो दिन पहले पुलिस दल पर हमला करने के मामले में रविवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को मनातू थाना के प्रभारी पंकज कुमार मेदिनीनगर में एक मामले से संबंधित पीड़िता को अदालत में बयान दर्ज करा कर मनातू लौट रहे थे तभी सेमरी गांव के नजदीक पुलिस के वाहन को वन विभाग की गाड़ी समझ कर ग्रामीणों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें थानेदार समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। ग्रामीण किसी घटना को लेकर आक्रोशित थे।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है और ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे प्रभु सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 10 people arrested for attacking police team in Palamu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे