अटारी-वाघा सीमा से 10 पाकिस्तानी मछुआरों को वापस भेजा गया
By भाषा | Updated: November 3, 2021 00:29 IST2021-11-03T00:29:27+5:302021-11-03T00:29:27+5:30

अटारी-वाघा सीमा से 10 पाकिस्तानी मछुआरों को वापस भेजा गया
अटारी (अमृतसर), दो नवंबर भारत ने सद्भावना के तौर पर 10 पाकिस्तानी मछुआरों को मंगलवार को यहां अटारी-वाघा सीमा पर स्थित संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) के जरिये स्वदेश भेजा। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया।
पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा जारी आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र के आधार पर मछुआरे पाकिस्तान गए।
सजा की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें गुजरात की कच्छ केंद्रीय जेल से रिहा किया गया गया और स्वदेश वापसी के लिए उन्हें अटारी सीमा लाया गया। उन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने अरब सागर में अवैध रूप से मछली पकड़ने के दौरान पकड़ा था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।