Omicron: दिल्ली में ओमीक्रोन के मिले 10 नए मामले, देश में आंकड़ा शतक के करीब
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2021 12:57 IST2021-12-17T12:56:10+5:302021-12-17T12:57:50+5:30
शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए मामले सामने आए हैं, यहां कुल मामलों की संख्या अब 20 हो गई है इनमें से 10 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए मामले सामने आए हैं, यहां कुल मामलों की संख्या अब 20 हो गई है इनमें से 10 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
नई दिल्ली: भारत में कोरोना का ओमीक्रोन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। अब तक कई राज्यों में ओमीक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं। तेजी से फैल रहा कोविड-19 का नया स्वरूप देश और दुनियाभर के लिए चिंता का विषय बन गया है। देश की राजधानी दिल्ली में ही ओमीक्रोन के ताजा 10 मामले सामने आए हैं।
शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए मामले सामने आए हैं, यहां कुल मामलों की संख्या अब 20 हो गई है इनमें से 10 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
देश में ओमीक्रोन के कुल मामले शतक के करीब पहुंच गए हैं। देश में अब तक इसके 97 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक देश के 11 राज्यों में यह अपना पैर पसार चुका है। हालांकि कई मरीज इससे रिकवर करके अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।
दिल्ली में ओमिक्रोन के 10 नए मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या अब 20 हो गई है इनमें से 10 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन#OmicronVariant
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2021
बीते गुरुवार को देश भर में ओमीक्रोन के 14 नए मामले सामने आए थे। इनमें से, सबसे ज्यादा 5 नए मामले कर्नाटक दर्ज किए गए, जबकि दिल्ली और तेलंगाना ने चार ऐसे नए संक्रमण दर्ज हुए, और गुजरात में एक मामला देखा गया। दिल्ली में लगातार दो दिनों से इसके मामले देखने को मिले हैं। अब तक, देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रोन वैरिएंट केस सामने आए हैं
ओमीक्रोन के महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 32 मामले देखे गए हैं, राजस्थान में 17, दिल्ली में अब 20, कर्नाटक में 8 संक्रमण, गुजरात और केरल दोनों में 5-5, तेलंगाना में छह और पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़ और तमिलनाडु में 1-1 मामले की पुष्टि हुई है। बीते चार दिनों से लगातार देश में इसके मामले समाने आ रहे हैं।