लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 10 नये मामले

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:25 IST

Open in App

पुडुचेरी, 20 दिसंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नये मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,325 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने शुक्रवार को बताया कि 10 नए मामलों में से पुडुचेरी और कराईकल में चार-चार और माहे में दो नए मामले सामने आए। यानम में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। सोमवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1880 है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 129 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 32 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 97 लोग पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 32 और लोगों के ठीक होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,316 हो गई है। पुडुचेरी में संक्रमण दर 1.20 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 13,45,193 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 8,14,7148 लोगों को पहली खुराक और 5,30,445 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो