लाइव न्यूज़ :

नागालैंड में कोविड-19 के 10 नए मामले

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:25 IST

Open in App

कोहिमा, 21 नवंबर नागालैंड में रविवार को कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,050 हो गयी। वहीं, राज्य में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या भी 695 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया था। संक्रमण के सभी नए मामले दीमापुर जिले से हैं।

अधिकारी के मुताबिक नागालैंड में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के पांच मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 30,173 हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 126 है। संक्रमण से ठीक होने की दर 94.14 प्रतिशत है। राज्य टीकाकरण अधिकारी ऋतु थुर्री के मुताबिक नागालैंड में अब तक 7,23,707 लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 4,06,652 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे