लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 10 नए मामले

By भाषा | Updated: August 1, 2021 12:16 IST

Open in App

लेह, एक अगस्त लद्दाख में कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 20,338 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले साल वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद से अब तक लद्दाख में कोविड-19 से 207 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से 149 की लेह में और 58 लोगों की मौत कारगिल में हुई है। अब तक कुल 20,075 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि शनिवार को दो जिलों में करीब 2,000 लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और इनमें से लेह में नौ लोगों में तथा कारगिल में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई।

नए मामले सामने आने के बाद लेह में संक्रमितों की कुल संख्या 16,784 और कारगिल में इनकी संख्या बढ़कर 3,554 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में दो मरीजों को लेह में और दो को कारगिल में अस्पताल से छुट्टी मिली।

उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में अब 56 उपचाराधीन मामले हैं जिनमें से लेह में 51 मरीजों का और कारगिल में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं