लद्दाख में कोविड-19 के 10 नए मामले
By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:42 IST2021-10-04T16:42:21+5:302021-10-04T16:42:21+5:30

लद्दाख में कोविड-19 के 10 नए मामले
लेह, चार अक्टूबर लद्दाख में कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,822 हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 22 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,653 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में कुल 52 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 47 मरीज लेह जिले में हैं, जबकि पांच मरीज कारगिल जिले में हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सभी 10 मामले लेह से सामने आए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से किसी नए मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 207 बनी हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।