लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 10 नए मामले

By भाषा | Updated: October 5, 2021 01:19 IST

Open in App

रायपुर, चार अक्टूबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 10 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,412 हो गई।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 19 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 10 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से एक, राजनांदगांव से तीन, कोरबा से दो, सूरजपुर से एक, बस्तर से एक और दंतेवाड़ा से दो मामले हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,412 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,612 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। वायरस से संक्रमित 13,568 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 232 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के रायपुर जिले में संक्रमण के सबसे अधिक 1,57,944 मामले हैं। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह