लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार में कोविड-19 के 10 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 12:33 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 13 जून अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 10 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामले बढ़कर 7,243 हो गए जबकि एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 126 हो गयी।

स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में सभी 10 नए मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

उन्होंने बताया कि अंडमान और निकोबार में अभी 121 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 117 दक्षिण अंडमान जिले जबकि बाकी के चार उत्तर और मध्य अंडमान जिले में हैं। निकोबार जिले में महामारी का एक भी मामला न होने के कारण वह कोरोना वायरस से मुक्त है। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में तीन जिले हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 12 और लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं जिससे कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 6,996 हो गयी है।

केंद्र शासित प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 3,95,624 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.83 प्रतिशत है। अभी तक कुल 1,31,428 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका है।

इस बीच, अंडमान एवं निकोबार के सूचना, प्रचार और पर्यटन सचिव एस के सिंह ने शनिवार को लोगों से अंतर-द्वीपीय आवाजाही से बचने और संक्रमण के मामले कम करने में प्रशासन की मदद करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर