लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पंजाब में कोरोना के 10 नए मामले आए सामने, एक महीने की बच्ची भी संक्रमित

By भाषा | Updated: April 20, 2020 05:48 IST

पंजाब के मोहाली में एक महीने की बच्ची और उसके परिवार के तीन सदस्यों समेत 10 लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मोहाली में एक महीने की बच्ची और उसके परिवार के तीन सदस्यों समेत 10 लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, मोहाली के परिवार के ये सदस्य उस शख्स के संपर्क में आये थे जो पहले संक्रमित पाया गया था। अन्य छह मामले जालंधर के हैं।

पंजाब के मोहाली में एक महीने की बच्ची और उसके परिवार के तीन सदस्यों समेत 10 लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 244 हो गई है। रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, मोहाली के परिवार के ये सदस्य उस शख्स के संपर्क में आये थे जो पहले संक्रमित पाया गया था। अन्य छह मामले जालंधर के हैं।

कुल पुष्ट मामलों में से, पंजाब के मोहाली जिले में सबसे ज्यादा 61 मामले हैं, इसके बाद जालंधर है, जहां से अब तक 47 मामले सामने आए हैं। बुलेटिन में बताया गया है कि एक मरीज को ऑक्सीजन दी जा रही है। संक्रमण से 16 मरीजों ने दम तोड़ दिया है जबकि 37 को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी ने दी गई है।

राज्य में अब तक कुल 6,607 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं जिनसे से 5949 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 414 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब 191 मरीज संक्रमण से जूझ रहे (एक्टिव केस) हैं।

चंडीगढ़ में रविवार को तीन और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के पीड़ितों की तादाद 26 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक, 56 साल का व्यक्ति, उसका 25 वर्षीय बेटा और डेढ़ साल की पोती कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वे सभी कोरोना वायरस के मरीज के संपर्क में आए थे। इसके अलावा 13 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापंजाबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं