अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में म्यांमा के 10 शिकारी गिरफ्तार
By भाषा | Updated: December 17, 2021 14:36 IST2021-12-17T14:36:49+5:302021-12-17T14:36:49+5:30

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में म्यांमा के 10 शिकारी गिरफ्तार
पोर्ट ब्लेयर, 17 दिसंबर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में म्यांमा के 10 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 500 किलोग्राम ‘सी कुकुम्बर’ बरामद किए गए हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, दक्षिण अंडमान जिले में जावरा रिज़र्व एरिया में अवैध रूप से दाखिल हुए 10 म्यांमा नागरिकों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि उनके पास से 500 किलोग्राम ‘सी कुकुम्बर’ के अलावा, मछली पकड़ने की सामग्री, दूरबीन, कम्पास, तैराकी के उपकरण और तेल तथा राशन का समान जब्त किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि म्यांमा के नागरिकों से पूछताछ जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।