लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 से 10 और मौत, 427 नए मामले

By भाषा | Updated: June 4, 2021 19:18 IST

Open in App

रांची, चार जून झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत के साथ राज्य में मार्च, 2020 से प्रारंभ हुई महामारी में मृतकों की संख्या 5021 हो गयी जबकि संक्रमण के 427 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,39,930 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कुल 3,39,930 संक्रमितों में से 3,27,372 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 7537 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 5021 अन्य की मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य में कुल 51,125 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 427 संक्रमित पाये गये।

रिपोर्ट में बताया गया कि नए संक्रमितों में रांची में 48 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये वहीं पूर्वी सिंहभूम में 43 और धनबाद में 46 लोग इस वायरस से संक्रमित मिले हैं।

इसी प्रकार राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में दो लोगों की मौत हुई। पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में दो-दो लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट