लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत, 1902 नये मामले

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:37 IST

Open in App

जयपुर, 10 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 10 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2,008 तक पहुंच गया। जबकि 1902 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,15,071 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2008 हो गयी। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 387, जोधपुर में 196,अजमेर में 149, बीकानेर में 147, कोटा में 116, भरतपुर में 97, पाली में 76 और उदयपुर में 76 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,96,338 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

इसके साथ ही मंगलवार को संक्रमण के 1902 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,15,071 हो गयी जिनमें से 16,725 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 379, जोधपुर में 278, अजमेर में 210, अलवर में 145, कोटा में 119, बीकानेर में 110, जालौर 87, सीकर में 83, नागौर में 78 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन