लाइव न्यूज़ :

पार्किंग में खेल रही 10 महीने की बच्ची को मर्सिडीज बेंज ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत

By गुणातीत ओझा | Updated: June 8, 2020 12:28 IST

देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मर्सिडीज बेंज SUV से कुचलकर एक 10 महीने की बच्‍ची की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मर्सिडीज बेंज SUV से कुचलकर एक 10 महीने की बच्‍ची की मौत हो गई।बच्ची कार पार्किंग में खेल रही थी, उसी दौरान कार में बैठे शख्स ने बैक गियर लिया और बच्ची कार की चपेट में आ गई।

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मर्सिडीज बेंज SUV से कुचलकर एक 10 महीने की बच्‍ची की मौत हो गई। बच्ची कार पार्किंग में खेल रही थी, उसी दौरान कार में बैठे शख्स ने बैक गियर लिया और बच्ची कार की चपेट में आ गई। बच्ची को बचाने का मौका तक नहीं मिला, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा पश्चिमी दिल्‍ली के तिलक नगर में हुआ है। पश्चिमी दिल्‍ली के डीसीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्‍ची की पहचान राधिका के तौर पर हुई है। हादसे के वक्‍त वह पार्किंग एरिया में खेल रही थी, उसी वक्‍त ड्राइवर ने SUV को पीछे लिया और बच्‍ची उसकी चपेट में आ गई।

डीसीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद राधिका को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृत बच्ची के पिता सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। वहीं, कार मालिक का नाम जसबीर सिंह है, जो एक लिफ्ट व्यवसाय का काम करता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयाना किया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :मर्सिडीज बेंजसड़क दुर्घटनादिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं