लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में वाहन के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: June 28, 2021 21:33 IST

Open in App

शिमला, 28 जून हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सोमवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

शिल्लई उपमंडल के दंडाधिकारी (एसडीएम) सुरेश सिंघा ने बताया कि बारातियों को लेकर जा रहा एक वाहन शिल्लई उपमंडल में पाशोंग के पास गहरी खाई में गिर गया। यह जगह पौंटा साहिब और शिल्लई उपमंडलों की सीमा पर स्थित है।

शिल्लई के एसडीएम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटनास्थल पर ही नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि एक घायल व्यक्ति ने पौंटा साहिब अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वाहन में कुल 12 लोग थे।

पौंटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह इलाके से होकर गुजर रहे थे तभी एंबुलेंस देखकर उन्हें घटना का पता चला। घायलों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए वह पौंटा साहिब अस्पताल पहुंचे और इसके लिए अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों को बुलाया। उन्होंने बताया कि पौंटा साहिब अस्पताल लाये जाने के दौरान दो घायलों में से एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि एक घायल का शिल्लई अस्पताल में इलाज चल रहा है। पौंटा साहिब के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बीर बहादुर भी घटनास्थल पहुंचे।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति मिलने की प्रार्थना की है। ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग