लाइव न्यूज़ :

असम में ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 11, 2021 14:31 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 नवंबर असम के करीमगंज जिले में बृहस्पतिवार को छठ पूजा के बाद लौटते समय सीमेंट से लदे ट्रक और एक ऑटोरिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में चार महिलाओं और दो बच्चों समेत दस लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा असम-त्रिपुरा राजमार्ग पर जिले के पाथरकांडी इलाके के बैठाखाल में हुआ। उन्होंने बताया कि ऑटोरिक्शा में सवार नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई।

उन्होंने कहा कि हादसे में ऑटोरिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि उसे पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

इस बीच उग्र स्थानीय लोगों ने राजमार्ग जाम कर दिया और चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल भेजा गया है।

मृतकों की पहचान दूजा बाई पनिका, शालू बाई पनिका, गौरव दास पनिका, ललन गोस्वामी, शंभू दास पनिका, पूजा गौर, देव गौर, मांगली करमाकर, टोपू करमाकर और ऑटोरिक्शा चालक सोनूरी के रूप में हुई है। हादसे में मारे गये सभी लोग पाथरकांडी के लोंगई चाय बागान के रहने वाले थे।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट