लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में बारिश से संबंधित घटनाओं में 10 की मौत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:45 IST

Open in App

धर्मशाला, 14 जुलाई हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण सोमवार को हुए भूस्खलन की वजह से बोह घाटी से अब तक आठ शव बरामद किए गए हैं। भारी बारिश की वजह से कांगड़ा जिले में कुल 10 लोगों की मौत हुई है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक पंजाबी गायक की नाले में गिरने से मौत हो गई है। अमृतसर निवासी मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साथ करेरी झील घूमने गए थे। पुलिस टीम ने मंगलवार रात सल्ली से उनका शव बरामद कर लिया।

कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल ने कहा कि सोमवार को बोह घाटी में भूस्खलन के बाद आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए। जिंदल के मुताबिक, सोमवार को एक शख्स की मौत की सूचना मिली थी, मंगलवार की रात को चार शव तथा बुधवार को तीन शव बरामद किए गए।

उन्होंने बताया, “कांगड़ा जिले में भूस्खलन और भारी बारिश के कारण 141 लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए थे और उन्हें सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। जिले के विभिन्न हिस्सों में इस आपदा में 10 लोगों की मौत हो हुई है।”

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को बोह घाटी के दौरे के दौरान कहा था कि राज्य सरकार उन लोगों को नए घर मुहैया कराएगी जिनके घर अचानक आई बाढ़ या भूस्खलन में तबाह हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा