मप्र में पिकअप वाहन के पलटने से 10 लोगों की मौत, 20 घायल

By भाषा | Updated: November 13, 2020 23:50 IST2020-11-13T23:50:00+5:302020-11-13T23:50:00+5:30

10 killed, 20 injured in pickup vehicle overturning in MP | मप्र में पिकअप वाहन के पलटने से 10 लोगों की मौत, 20 घायल

मप्र में पिकअप वाहन के पलटने से 10 लोगों की मौत, 20 घायल

शिवपुरी (मध्य प्रदेश), 13 नवंबर मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पोहरी के पास शुक्रवार रात एक पिकअप वाहन के पलटने से इसमें सवार तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे उस वक्त हुई, जब संबंधित लोग इस वाहन से राज्य के श्योपुर जिले के उनावद स्थित मोरावन गांव में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव डोंडरीकलां वापस लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया।

चंदेल ने बताया कि इस हादसे में 20 अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद घायलों को पोहरी एवं शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 28 वर्षीय गर्भवती महिला दुर्गाबाई, उसकी बेटी प्रत्या (4), भारत सिंह गुर्जर (40), जगमोहन सिंह गुर्जर, गब्बर सिंह गुर्जर, जगमोहन सिंह, जगमोहन गुर्जर, कमलाबाई, मुन्नी गुर्जर (50), हरविसाल एवं नरोत्तम गुर्जर शामिल हैं। ये सभी श्योपुर जिले के अगरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले डोंडरीकलां गांव के रहने वाले थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘शिवपुरी के पोहरी-ककरा रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से मन आहत है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 10 killed, 20 injured in pickup vehicle overturning in MP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे