मप्र में पिकअप वाहन के पलटने से 10 लोगों की मौत, 20 घायल
By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:19 IST2020-11-13T21:19:24+5:302020-11-13T21:19:24+5:30

मप्र में पिकअप वाहन के पलटने से 10 लोगों की मौत, 20 घायल
शिवपुरी (मध्य प्रदेश), 13 नवंबर मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के पोहरी के पास शुक्रवार रात एक पिकअप वाहन के पलटने से इसमें सवार तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल घायल हो गए।
शिवपुरी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे उस वक्त हुई, जब संबंधित लोग इस वाहन से राज्य के श्योपुर जिले के उनावद से अपने गांव डोडी वापस लौट रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और चार लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
चंदेल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायलों को पोहरी एवं शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि मामले के विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।