लाइव न्यूज़ :

वडोदरा के पास सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 18, 2020 10:10 IST

Open in App

वडोदरा, 18 नवम्बर गुजरात के वडोदरा शहर की बाहरी इलाके में बुधवार की सुबह एक मिनी ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकराने की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

वडोदरा के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर हुआ जब मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि जिन 10 लोगों की मौत हुई वे सभी सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह