लाइव न्यूज़ :

वडोदरा के पास सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 18, 2020 11:14 IST

Open in App

वडोदरा, 18 नवम्बर गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में बुधवार की सुबह एक मिनी ट्रक के एक अन्य ट्रक से टकराने की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे।

वडोदरा के पुलिस उपायुक्त करणराज वाघेला ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर देर रात करीब पौने तीन बजे हुआ। ये सभी लोग पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे।

वडोदरा के पुलिस आयुक्त आर. बी. ब्रह्मभट्ट ने कहा, ‘‘ पांच महिलाओं सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मिनी ट्रक में करीब 25 लोग सवार थे, जिसने ट्रक ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी।’’

वाघेला ने बताया कि घायलों को नगर निगम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

रूपाणी ने ट्वीट किया, ‘‘ वडोदरा के पास सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबर से काफी दुखी हूं। अधिकारियों को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’’

वाघेला ने बताया कि जिन 10 लोगों की मौत हुई वे सभी सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमहल जिले के पावागढ़ के पास स्थित एक मशहूर धार्मिक स्थल जा रहे थे। वारछा के कुछ परिवारों ने पावागढ़, वडताल और डाकोर (खेड़ा) में स्थित मंदिरों के दर्शन के लिए मिनी ट्रक किराये पर लिया था।

उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos