हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन की घटना में 10 व्यक्तियों की मौत, 13 बचाए गए

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:31 IST2021-08-11T19:31:00+5:302021-08-11T19:31:00+5:30

10 killed, 13 rescued in landslide incident in Himachal Pradesh's Kinnaur | हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन की घटना में 10 व्यक्तियों की मौत, 13 बचाए गए

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन की घटना में 10 व्यक्तियों की मौत, 13 बचाए गए

शिमला, 11 अगस्त हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को एक बस और अन्य वाहनों के भूस्खलन की चपेट में आने से दस लोगों की मौत हो गई तथा 13 अन्य को बचा लिया गया और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।

किन्नौर जिला उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि अब तक दस शव निकाले जा चुके हैं और 13 घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे कई अन्य लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।

इससे पहले, भावनगर में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लगभग 25 से 30 लोग मलबे में दबे हुए हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि किन्नौर जिले में निचार तहसील अंतर्गत निगुलसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पांच पर चौरा गांव में दोपहर के समय भूस्खलन और पहाड़ से पत्थर गिरने की घटना हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 10 killed, 13 rescued in landslide incident in Himachal Pradesh's Kinnaur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे