लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ में 100 करोड़ रुपये मूल्य की 10 किलोग्राम कोकीन जब्त, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 13, 2021 22:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 मई पुलिस ने यहां 100 करोड़ रुपये मूल्य की 10 किलोग्राम कोकीन जब्त कर इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो इस मादक पदार्थ को कूरियर के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सहायक पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी प्रभाग) श्रुति अरोड़ा के नेतृत्व में एक टीम ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर चेन्नई निवासी अशफाक रहमान को गिरफ्तार किया और उसके पास से 10.24 किलोग्राम कोकीन बरामद की।

चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने कहा कि आरोपी इस मादक पदार्थ को कूरियर के जरिए ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए चंडीगढ़ लाया था।

उन्होंने कहा कि कोकीन को लकड़ी की ट्रे में छिपाकर रखा गया था जो प्लाईवुड से सील की गई थी और इसे गत्ते के बॉक्स में क्रोकरी की वस्तुओं में मिलाकर रखा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा और कोकीन के स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस उसकी हिरासत मांगेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच