लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मनोचिकित्सक के पास से हशीश से बना 10 किलो केक जब्त

By भाषा | Updated: July 13, 2021 18:13 IST

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई दक्षिण मुंबई के एक प्रसिद्ध अस्पताल में काम करने वाले एक मनोचिकित्सक के घर पर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की छापेमारी के दौरान कथित तौर पर 10 किलोग्राम हशीश से भरा ब्राउनी केक और बड़ी मात्रा में अफीम जब्त की गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मझगांव में परामर्शी मनोचिकित्सक रहमीन छड़ानिया के घर पर सोमवार को छापेमारी में 'हैश ब्राउनी' नाम से बेचे जा रहे केक को जब्त किया गया, साथ ही 320 ग्राम अफीम और 1.72 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए।

एनसीबी के अधिकारी ने बताया, "छड़ानिया चरस, हशीश और अफीम के मिश्रण वाले ऐसे केक बना रहा था। वह शहर में पार्टियों की मेजबानी करने वाले हाई-प्रोफाइल ग्राहकों को इसकी आपूर्ति कर रहा था। छड़ानिया की पूछताछ के बाद रमजान शेख की गिरफ्तारी हुई, जिससे वह चरस और हशीश खरीदता था। शेख को सोमवार देर रात क्रॉफर्ड मार्केट से 50 ग्राम हशीश के साथ पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि दोनों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं।

एक अन्य अभियान में, चुकउ एमेका ओगबोमा उर्फ ​​माइकल के रूप में पहचाने गए एक नाइजीरियाई नागरिक को पड़ोसी पालघर जिले के नालासोपारा से कोकीन के साथ पकड़ा गया।

अधिकारी ने बताया, "वह नाइजीरिया में स्थित एक गिरोह के निर्देश पर यहां ड्रग्स पहुंचा रहा था। जब्त की गई नशीली दवा पेरू, चिली और ब्राजील से मंगवाई गई एक खेप का हिस्सा है। इस गिरोह में शामिल और लोगों को गिरफ्तार करने और विदेश से संचालित होने वाली गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए छानबीन जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे