लाइव न्यूज़ :

10 जनवरी : विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा

By भाषा | Updated: January 9, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 09 जनवरी यूं तो हर तारीख का कोई न कोई इतिहास होता है, लेकिन 10 जनवरी का इतिहास कई मायनों में, खासतौर पर हिन्दी प्रेमी लोगों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस दिन विश्व हिन्दी दिवस होता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी। विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसी लिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 10 जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1616: ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।

1692 : कलकत्ता के संस्थापक जॉब कारनॉक का कलकत्ता में निधन।

1818 : मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई, जिसके बाद मराठा नेता भंग हो गई।

1836: प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

1886: भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई का जन्म।

1908: हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।

1912 : सम्राट जार्ज पंचम और रानी मेरी भारत से रवाना हो गए।

1940: भारतीय पार्श्व गायक और शास्त्रीय संगीतकार के. जे. येसुदास का जन्म।

1946: लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

1969: प्रसिद्ध राजनेता एवं लेखक सम्पूर्णानंद का निधन।

1972: पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे।

1974: भारतीय अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म।

1975: नागपुर में प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन।

1987 : पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान बम्बई में पूरा हुआ।

2010 : भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह को अमेरिका के विदेश मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था 'यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट' (यूएसएआईडी) का प्रमुख बनाया गया।

2013 : पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लाेगों की मौत, 270 लोग घायल।

2020 : साल का पहला चंद्रग्रहण लगा। यह रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू हुआ तथा 11 जनवरी तड़के 02:40 बजे तक रहा।

2020 : केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के लिए एक अधिसूचना जारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल