लाइव न्यूज़ :

आगरा सेंट्रल जेल के 10 कैदियों का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, अब बैरक के 100 कैदियों की भी होगी जांच

By सुमित राय | Updated: May 13, 2020 14:57 IST

कोरोना वायरस का संक्रमण अब आगरा सेंट्रल जेल के कैदियों में बढ़ने लगा है और 10 कैदियों में कोरोना का संक्रमण मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा सेंट्रल जेल के एक कैदी का 6 मई को कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। अब 10 अन्य कैदी, जो उसके करीबी संपर्क में थे, सकारात्मक पाए गए हैं।

कोरोना वायरस का कहर आगरा में लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बीच जेल के 10 कैदियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। 6 मई को कोरोना पॉजिटिव एक कैदी के संपर्क में आने के बाद सभी 10 कैदियों में कोरोना का संक्रमण मिला है।

उत्तर प्रदेश के महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने बताया, "आगरा सेंट्रल जेल के एक कैदी का 6 मई को कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था। अब 10 अन्य कैदी, जो उसके करीबी संपर्क में थे, सकारात्मक पाए गए हैं। उनके बैरक के 98-102 अन्य कैदियों की भी बीमारी का परीक्षण किया जाएगा।"

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना की चपेट में 3664 लोग

कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में अब तक 3664 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 82 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि उत्तर प्रदेश में 1873 लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

देशभर में 74281 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 74281 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 2415 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में अब तक 24385 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका हैं। देश में कोरोना के अभी 47480 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :आगराजेलउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन