फेसबुक पर तस्वीर डालने की शिकायत करने पर हुई हिंसा में 10 घायल, सात आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 13:49 IST2021-07-16T13:49:28+5:302021-07-16T13:49:28+5:30

10 injured, seven accused arrested in violence after complaining about posting a picture on Facebook | फेसबुक पर तस्वीर डालने की शिकायत करने पर हुई हिंसा में 10 घायल, सात आरोपी गिरफ्तार

फेसबुक पर तस्वीर डालने की शिकायत करने पर हुई हिंसा में 10 घायल, सात आरोपी गिरफ्तार

बलिया (उत्तर प्रदेश), 16 जुलाई बलिया जिले के रेवती कस्बे में फेसबुक पर एक किशोरी की तस्वीर सार्वजनिक करने के मामले में शिकायत करने पर आक्रोशित एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा किये गये हमले में चार महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए।    

इस मामले में 17 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तथा पांच अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बे के उत्तर टोला मुहल्ले की 12 वर्षीय एक लड़की की तस्वीर एक समुदाय विशेष के युवक ने गत 14 जुलाई को फेसबुक पर सार्वजनिक कर दी थी। किशोरी के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।    

उन्होंने बताया कि शिकायत से नाराज हुए वर्ग विशेष के लोगों ने बृहस्पतिवार रात लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर किशोरी के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि घर की महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गयी। इस हमले में चार महिलाएं समेत 10 लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से दो लोगों को स्थिति गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

    सूत्रों ने बताया कि इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हालात के मद्देनजर कस्बे में बड़े पैमाने पर पुलिस तथा पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 10 injured, seven accused arrested in violence after complaining about posting a picture on Facebook

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे