लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन के आश्रम में आए 10 विदेशी संक्रमित, इनमें से तीन बिना बताए स्वदेश लौटे

By भाषा | Updated: December 1, 2021 14:44 IST

Open in App

मथुरा, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृन्दावन के एक आश्रम में आए 10 विदेशी भक्त कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से तीन विदेशी प्रशासन को बिना बताए स्वदेश भी चले गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक ये तीन विदेशी नागरिक बिना स्वास्थ्य विभाग अथवा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किए कोविड दिशा निर्देशों को धता बताते हुए रविवार को ही आश्रम से गायब हो गए। कोरोना वायरस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद सिंह ने बताया कि वृन्दावन में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिकों की संख्या 10 हो गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि वृन्दावन में मिले 10 संक्रमित विदेशी नागरिकों में से तीन स्वदेश चले गए हैं। उन्होंने बताया कि जो विदेशी नागरिक वृन्दावन छोड़ कर चले गए हैं, उनके बारे में नियमानुसार पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां