लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बच्ची के जन्म के दस दिन बाद कोरोना से माता-पिता की मौत, गोद लेने के लिए मामा-मामी आए सामने

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 21, 2021 09:22 IST

कर्नाटक के मांड्या जिला में 10 दिन की नवजात बच्ची ने माता-पिता को कोरोना संक्रमण के कारण खो दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में 10 दिन की नवजात बच्ची ने कोरोना से माता-पिता दोनों को खो दियानवजात बच्ची को भी हो गया था कोरोना , अब स्थिति बिल्कुल ठीक है बच्ची के मामा-मामी ने उसे गोद लेने की इच्छा जताई है

बेंगलुरू : भारत में कोविड-19 की लहर विनाशकारी साबित हो रही है । कोरोना के चलते देश में लाखों जिंदगियां बर्बाद हो गई है । ऐसा ही एक दुखद हादसा कर्नाटक के मांड्या जिला में हुआ है । यहां 10 दिन की नवजात बच्ची ने  माता-पिता को कोरोना संक्रमण के कारण खो दिया ।  9 साल की प्रार्थना और इंतजार के बाद ममता और नंजुंडेगौड़ा के घर में भाग्य से बच्चे का जन्म हुआ था । 

दुर्भाग्य से प्रसव से ठीक 5 दिन पहले बच्ची की पिता की कोरोना से मौत हो गई और बच्ची के जन्म देने के पांच दिन बाद उसकी मां की मौत भी हो गई । बच्ची भी कोरोना संक्रमित हो गई थी लेकिन वह जल्दी ही इससे ठीक हो गई । फिलहाल वह मांड्या जिला अस्पताल में है । 

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, मांड्या जिला अस्पताल की डॉ कीर्ति ने कहा कि , 'अब सवाल है कि इस बच्ची को कौन गोद लेगा ?'हालांकि मांड्या के जिला बाल संरक्षण अधिकारी(डीसीपीओ) ने कहा कि गोद लेने की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं होती और न ही होनी चाहिए । गोद लेने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए मांड्या डीसीपीओ बासवराज ने कहा कि 'बाल कल्याण समिति  बच्चे को 2 महीने के लिए एक विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी में रखती है । कोई आगे नहीं आता है तो ही बच्चे गोद लेने के लिए कानूनी रूप से मुक्त होगा । गोद लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन है । आवेदन करने वाले और पात्र परिवार पर पूरा ध्यान दिया जाएगा । सभी विशेषताओं का मिलान होता तो मामला अनुमोदन के लिए जिला अदालत में जाता है ।'

ममता के भाई और उनकी पत्नी अपने बच्चों को गोद लेने के लिए आगे आए हैं ।उनके खुद के दो बच्चे और वे अपने घर में नवजात बच्ची का स्वागत करना चाहते हैं । बच्चे की मौसी ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि बच्चे ने जो खोया है , उसे महसूस करने से करने से पहले उसे देखभाल और प्यार मिल गया है ।

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे