लाइव न्यूज़ :

पुणे हवाई अड्डे से 27 मई तक कोविशील्ड की 10 करोड़ खुराकें भेजी गयी :एएआई

By भाषा | Updated: June 3, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून पुणे हवाई अड्डे से 27 मई तक कोविशील्ड की 10 करोड़ से ज्यादा खुराकें देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचायी गयी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

एएआई ने एक बयान में कहा कि पुणे हवाई अड्डा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड टीके को देश में दूसरे स्थानों पर भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

एएआई देश में पुणे के हवाई अड्डे समेत 100 से ज्यादा हवाई अड्डों का संचालन और प्रबंधन करता है।

एएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘12 जनवरी से 27 मई तक कोविड-19 रोधी टीके की 10 करोड़ से ज्यादा खुराकें देश में विभिन्न जगहों के लिए अलग-अलग उड़ानों से भेजी गयी।’’

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, एएआई कार्गो लॉजिस्टिक एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीरम इंस्टीट्यूट, विमान कंपनियों और भारतीय वायु सेना की एक समर्पित टीम है जो पुणे हवाई अड्डे से टीके ले जाने वाली उड़ानों के संचालन-प्रबंधन में समन्वय करती है।

बयान में कहा गया कि पुणे हवाई अड्डे से दूसरों देशों के लिए भी टीके की खेप भेजी गयी है।

बयान में कहा गया, ‘‘फरवरी 2021 से पुणे हवाई अड्डे से सूरीनाम, सेंट किट्स, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस, एंटीगुआ और बारबुडा, सेंट लुसिया के लिए करीब 2,16,000 खुराकें (570 किलोग्राम) भेजी गयी।’’

पिछले कुछ हफ्ते में भारत कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई राज्य टीके की किल्लत की शिकायत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे