लाइव न्यूज़ :

जम्मू में 10 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 32 मवेशी बरामद

By भाषा | Updated: December 30, 2021 15:36 IST

Open in App

जम्मू, 30 दिसंबर जम्मू शहर के बाहरी इलाके में पुलिस ने 10 तस्करों की गिरफ्तारी और उनके पास से 32 गोवंश बरामद कर मवेशियों की तस्करी को नाकाम करने का दावा किया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर चार वाहन रोके और 28 गोवंश मवेशियों को बचाया।

उन्होंने कहा कि इनमें से 14 मवेशियों को बन टोल प्लाजा नगरोटा में, झज्जर कोटली में 10 मवेशियों और सिधरा पुल पर आठ मवेशियों को बचाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान रफकत अहमद, हारून अहमद, राजिंदर चौधरी, पोट्टू, अफराज अहमद खटाना, जमील अहमद, मुमताज अहमद, मोहम्मद इकबाल, जफर अहमद और इमरान अहमद के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह