लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 10 मामले, लगातार नौवें दिन किसी की मौत नहीं

By भाषा | Updated: October 17, 2021 21:44 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 अक्टूबर गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 10 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 8,26,290 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में लगातार नौवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई जिससे मृतक संख्या 10,086 बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 16 और मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 8,15,997 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 207 मरीज उपचाराधीन हैं और छह मरीज वेंटिलेटर पर हैं। नए मामलों में सूरत से चार, वडोदरा से दो मामले आए। गुजरात में रविवार को 1.11 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई। राज्य में अब तक टीके की कुल 6.68 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में संक्रमण का एक मामला आने से संक्रमितों की कुल संख्या 10,648 हो गई। केंद्रशासित प्रदेश में चार उपचाराधीन मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे