लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भाजपा के 10 विधायक पार्टी से असंतुष्ट, राकांपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:35 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर महाराष्ट्र राकांपा अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा के 10 से अधिक विधायक नाराज हैं और उन्हें राकांपा में शामिल करने पर भविष्य में फैसला लिया जा सकता है।

पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “भाजपा के 10 से अधिक विधायक असंतुष्ट हैं। वे उस पार्टी की व्यवस्था से परेशान हैं। उन्होंने इस बारे में कई बार हमसे बात की है। इसलिए भविष्य में उनके बारे में निर्णय लिया जा सकता है।”

जनसुराज्य पार्टी के एक पूर्व विधायक को राकांपा में शामिल करने के बाद जल संसाधन मंत्री पाटिल ने यह बात कही।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राकांपा को पश्चिमी महाराष्ट्र में अपना आधार मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।

बाद में पवार ने संवाददाताओं से कहा कि महा विकास आघाडी में यह निर्णय लिया गया है कि यदि विपक्ष का कोई भी विधायक इस्तीफा देकर राकांपा, शिवसेना या कांग्रेस में शामिल होता है तो अन्य दो पार्टियां, भाजपा के खिलाफ उसकी उम्मीदवारी का समर्थन करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए