लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:00 IST

Open in App

धुबरी (असम), सात अगस्त सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में अवैध रूप से प्रवेश का प्रयास कर रहे 10 बांग्लादेशियों को शनिवार को पकड़ा गया। अर्धसैनिक बल के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन बांग्लादेशियों में पांच बच्चे, चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। इन्हें गुवाहाटी फ्रंटियर के अंतर्गत तैनात बीएसएफ की 192वीं बटालियान के कर्मियों ने जिले के सबरी सीमा चौकी के पास से पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए सभी बांग्लादेश के कुरीग्राम जिले के रहने वाले हैं और समूह में शामिल वयस्क प्रवासी मजदूर हैं।

बीएसएफ ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रभावी सीमा प्रबंधन सुनिश्चित करने के साथ 24 घंटे कड़ी चुनौतियों का सामना कर रही बीएसएफ की गुवाहाटी फ्रंटियर से सबद्ध 192 बटालियन ने 10 बांग्लादेशियों को पकड़ा है जो अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा को पार करने का प्रयास कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos