लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मुख्य लाइन पर 10 एसी लोकल सेवाओं का परिचालन 17 दिसंबर से

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:29 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसएमटी)-कल्याण खंड पर बृहस्पतिवार से 10 वातानुकूलित (एसी) लोकल ट्रेन सेवाओं का परिचालन शुरू होगा।

ऐसा पहली बार हो रहा है जब मध्य रेलवे मुख्य लाइन पर वातानुकूलित लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। यहां सेवाएं सीएसएमटी से कसारा और खपोली के लिए चलाई जाती हैं।

कोरोना वायरस प्रसार को रोकने लिए मार्च में लॉकडाउन की घोषणा से पहले मध्य रेलवे ठाणे-वसी/पनवेल हार्बर लाइनों पर एसी लोकल ट्रेनों का परिचालन कर रही थी।

मौजूदा समय में लोकल ट्रेनों में अनिवार्य एवं आपात सेवा के कर्मचारी और सरकार से अधिकृत यात्री ही यात्रा कर सकते हैं। इसका परिचालन भी जून में बहाल हुआ था।

मध्य रेलवे ने एक विज्ञप्ति में बुधवार को जानकारी दी कि 10 एसी लोकल सेवाओं में दो का परिचालन सीएसएमटी (मुंबई) और कल्याण (पड़ोसी ठाणे) के बीच, चार का परिचालन सीएसएमटी और डोम्बिवली (ठाणे) और चार का परिचालन सीएसएमटी और कुर्ला के बीच होगा।

मुख्य लाइन पर पहली एसी ट्रेन सेवा सुबह पांच बजकर 42 मिनट पर कुर्ला से सीएसएमटी के लिए रवाना होगी जबकि अंतिम ट्रेन सीएसएमटी से कुर्ला के लिए रात 11 बजकर 25 मिनट पर चलेगी।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि रेलवे मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार की ओर से मंजूरी प्राप्त यात्री ही यात्रा कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग