लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 04 और की मौत, 385 नए मामले प्रकाश में आए

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:32 IST

Open in App

पटना, 17 जून बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 9527 हो गयी । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को शाम चार बजे से बृहस्पतिवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 385 नए मामले प्रकाश में आए हैं जिसके बाद प्रदेश में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 718704 हो गयी ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश के कुल 718704 संक्रमितों में से ठीक होने वालों की संख्या 705373 हो गयी है । इसमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 568 मरीज भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में कोविड 19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3803 है ।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 662507 लोगों का टीकाकरण किया गया ।

पांडेय ने बिहार में केंद्र सरकार द्वारा टीके की आपूर्ति बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण तेज गति से कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र