ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारनेवाले विल स्मिथ मुंबई आए, विवाद के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर आए नजर

By अनिल शर्मा | Updated: April 23, 2022 14:45 IST2022-04-23T14:30:41+5:302022-04-23T14:45:40+5:30

बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने स्मिथ का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन करते दिख रहे हैं। ए

Will Smith arrives in Mumbai who slapped Chris Rock at Oscars vide goes viral | ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारनेवाले विल स्मिथ मुंबई आए, विवाद के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर आए नजर

ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारनेवाले विल स्मिथ मुंबई आए, विवाद के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर आए नजर

Highlightsऑस्कर में थप्पड़ विवाद के बाद विल स्मिथ पहली बार किसी सार्वजनिक स्थान पर दिखाई दिएविल भारत आए हुए हैं जिन्हें शनिवार को मुंबई के हवाई अड्डे पर एक आध्यात्मिक गुरु के साथ देखा गया

मुंबईः हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ भारत आए हुए हैं। स्मिथ को शनिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। हॉलीवुड स्टार कोृ ऑस्कर थप्पड़ विवाद के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर मुंबई में देखा गया है।

बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने स्मिथ का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन करते दिख रहे हैं। एक अखबार के मुताबिक, विल जुहू के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में ठहरे थे और शनिवार को मुंबई से निकले थे।

विल का भारत के साथ एक लंबा रिश्ता रहा है और वह अतीत में कई बार देश का दौरा कर चुके हैं। स्मित को भारत में इससे पहले वाराणसी में गंगा आरती के दौरान भी देखा जा चुका है। साल 2018 में हरिद्वार आए थे। इसके साथ ही वह अपनी वीडियो शृंखला के लिए  साल 2020 में धार्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरू जग्गी वासुदेव से मुलाकात की थी।

विल स्मिथ इस साल ऑस्कर समारोह में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने की वजह से विवादों में रहे। विल स्मिथ पिछले महीने 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह के दौरान शो की मेजबानी कर रहे कॉमेडियन के उनके एक मजाक के लिए थप्पड़ जड़ दिया था। क्रिस रॉक ने विल की पत्नी जैडा पिंकेट के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। हालांकि स्मिथ ने ऑस्कर में कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद उनसे माफी मांगी थी।

 

Web Title: Will Smith arrives in Mumbai who slapped Chris Rock at Oscars vide goes viral

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे