Oscar Awards 2022: तीन साल बाद 94वें अकादमी पुरस्कारों को मिलेगा मेजबान, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2022 14:44 IST2022-01-12T14:43:04+5:302022-01-12T14:44:13+5:30

27 मार्च 2022 को 94वें अकादमी पुरस्कारों को प्रसारित किया जाएगा। मगर इस बार खास बात ये है कि ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2022 को बिना मेजबान के प्रसारित नहीं किया जाएगा।

Oscars 2022 will have a host after three-year absence | Oscar Awards 2022: तीन साल बाद 94वें अकादमी पुरस्कारों को मिलेगा मेजबान, जानें वजह

Oscar Awards 2022: तीन साल बाद 94वें अकादमी पुरस्कारों को मिलेगा मेजबान, जानें वजह

Highlightsसाल 2020 में कोरोना महामारी को देखते हुए ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2021 के लिए कोई होस्ट नहीं चुना गया था।ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2022 को ग्लेन वेइस निर्देशित करने वाले हैं।आठ फरवरी को ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2022 नामांकन किए जाएंगे।

वॉशिंगटन: सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्‍ठ‍ित और सबसे बड़े पुरस्‍कार ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2022 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, तीन साल बाद अब 94वें अकादमी पुरस्कारों को होस्ट मिलने वाला है। दरअसल, साल 2018 में ऑस्‍कर अवॉर्ड्स को जिमी किमेल ने आखिरी बार होस्ट किया था। इसके बाद साल 2019 से लेकर 2021 तक ऑस्‍कर अवॉर्ड को बिना किसी मेजबान से प्रसारित किया गया। 

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, हुलु ओरिजिनल और एबीसी एंटरटेनमेंट के प्रेसिडेंट क्रेग एरविच ने मंगलवार को ऐलान किया कि इस बार बिना होस्ट के ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इस मामले पर कोई अन्य बात नहीं की। बता दें कि जिमी के अलवा क्रिस रॉक (2016), नेल पैट्रिक हैरिस (2015) और एलेन डीगेनेरस (2014) जैसे दिग्गज ऑस्‍कर अवॉर्ड्स की मेजबानी कर चुके हैं। 

हालांकि, साल 2019 में केविन हार्ट इसकी मेजबानी करने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उन्होंने बाद में संस्था से माफ़ी मांगकर अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद लगातार तीन साल तक ऑस्‍कर अवॉर्ड ऐसे ही प्रसारित किए गए। वहीं, साल 2019 में बिना होस्ट के ऑस्कर की रेटिंग्स साल 2018 के मुकाबले अधिक थीं जिसकी वजह से एबीसी एंटरटेनमेंट ने अगले साल भी बिना किसी मेजबान के इसे प्रसारित किया। मगर इस बार रेटिंग्स में गिरावट दर्ज की गई। 

वहीं, साल 2020 में कोरोना महामारी को देखते हुए ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2021 के लिए कोई होस्ट नहीं चुना गया, जिसका नतीजा रेटिंग्स में गिरावट के रूप में सामने आया। फिलहाल, ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2022 को ग्लेन वेइस निर्देशित करने वाले हैं, जबकि विल पैकर इस साल के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। ऑस्कर को दर्शक 27 मार्च को देख सकते हैं। वहीं, आठ फ़रवरी को ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2022 नामांकन किए जाएंगे।

Web Title: Oscars 2022 will have a host after three-year absence

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे