लाइव न्यूज़ :

Oscars 2022: भारत की डॉक्यूमेंट्री Writing with Fire ऑस्कर जीतने से चूकी, इस फिल्म को मिला अवॉर्ड

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2022 09:03 IST

Oscars 2022: 'राइटिंग विद फायर' (Writing With Fire) को इस साल के ऑस्कर अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नामित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे'राइटिंग विद फायर' को ऑस्कर अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नामित किया गया था।'राइटिंग विद फायर' में ‘खबर लहरिया’ की कहानी को दिखाया गया है।‘खबर लहरिया’ दलित महिलाओं द्वारा निकाला जा रहा भारत का एकमात्र अखबार है।

न्यूयॉर्क: भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'राइटिंग विद फायर' (Writing With Fire) ऑस्कर पुरस्कार (Oscars 2022) जीतने से चूक गई है। इस फिल्म को दिल्ली की फिल्ममेकर रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने बनाया है और इसे इस साल के ऑस्कर अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नामित किया गया था। हालांकि इस वर्ग यानी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में 'Summer of Soul' ने अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

समर ऑफ सोल (Summer of Soul) और राइटिंग विद फायर के अलावा इस श्रेणी में अन्य तीन फिल्में असेंशन (Ascension), एटिका (Attica) और फ्ली (Flee) भी नामित किए गए थे। 'राइटिंग विद फायर' इस श्रेणी में ऑस्कर के लिए नामांकन हासिल करने वाली ऐसी पहली भारतीय फिल्म है जिसका पूरी तरह से निर्माण भारतीय प्रोडक्शन ने किया है।

'राइटिंग विद फायर' में ‘खबर लहरिया’ के उत्थान की कहानी बयान की गई है, जो दलित महिलाओं द्वारा निकाला जा रहा भारत का एकमात्र अखबार है। इस डॉक्यूमेंट्री में दलित महिलाओं के एक समूह की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने अपनी मुख्य संवाददाता मीरा के नेतृत्व में अखबार को प्रासंगिक रखने के उद्देश्य से उसे प्रिंट से डिजिटल माध्यम में लाया।

पांच साल में शूट की गई 'राइटिंग विद फायर' को दुनिया भर के कछ फिल्म फेस्टिवल में खूब सराहा गया है। इस फिल्म ने 'सनडांस फिल्म फेस्टिवल' में 'विशेष जूरी अवार्ड' (Special Jury Award) और ऑडियंस अवार्ड जीते हैं। इससे पहले भारत में दो फिल्में- स्माइल पिंकी (Smile Pinki) और पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस (Period. End Of Sentence) ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट ( Best Documentary Short) कैटेगरी में ऑस्कर जीता था।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन