99 साल की ‘द गोल्डन गर्ल्स’ अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट शतक से चूकीं, मौत से फैंस मायूस; अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने भी किया याद
By आजाद खान | Updated: January 1, 2022 16:36 IST2022-01-01T16:32:37+5:302022-01-01T16:36:11+5:30
अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट को उनके अभिनय के लिए जाना जाएगा। उनके इस अचानक मौत से फैंस में गम का माहौल है।

99 साल की ‘द गोल्डन गर्ल्स’ अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट शतक से चूकीं, मौत से फैंस मायूस; अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने भी किया याद
अमेरिकी की मशहूर कॉमेडियन और अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट का 99 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस बात की जानकारी पीपल मैगजीन में देते हुए उनके एजेंट जेफ विटजास ने उन्हें मिस्स करते हुए उनकी खूब तारीफ भी की। बता दें कि अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट ने सात दशक से भी ज्यादा अमेरिकी लोगों को अपने अभिनय से हंसाया है। उनको याद करने वालों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी है। बेट्टी व्हाइट ने अपने टेलिविजन करियर की शुरुआत ‘द गोल्डन गर्ल्स’ और ‘द मेरी टायलर मूर शो’ से की थी। इन्होंने एमी अवार्ड भी अपने नाम किया है। उनकी अचानक इस मौत के बारे में अभी कुछ खास पता नहीं चल पाया है।
आखिर कौन थीं अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट
अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट को दर्शकों ने टेलीविजन पर पहली बार 1949 में देखा था। इनको अमेरिकी टेलिविजन इतिहास में सबसे लंबे समय तक काम करने वाली अभिनेत्री के रुप में भी जाना जाता है। ये अपने अभिनय से अमेरिकी लोगों को हंसाने का काम करती थी और इनके नहीं होने पर इनके फैंस में काफी दुख और मायूसी है। आपको बता दें कि अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट की आवाज आखिरी बार 2019 में आई "टॉय स्टोरी 4" में सुनी गई थी। इसके बाद उन्होंने और कहीं काम नहीं किया था।
Betty White brought a smile to the lips of generations of Americans. She’s a cultural icon who will be sorely missed. Jill and I are thinking of her family and all those who loved her this New Year’s Eve.
— President Biden (@POTUS) December 31, 2021
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी किया याद
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी ने भी अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट को याद किया और ट्वीट करते हुए कहा कि मैं और जिल (अमेरिका की प्रथम महिला) बेट्टी व्हॉइट को बहुत याद करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बेट्टी ने उनके बचपन से लेकर अमेरिकी नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। वहीं बेट्टी व्हाइट के एजेंट जेफ विटजास ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि वे जानवरों से बहुत प्यार करती थी। उनको मौत से डर नहीं लगता था और वे हमेंशा अपने पति को मिस किया करती थी।