मेट गला 2021 में मैडाना की बेटी लौर्डेस लियोन ने फ्लॉन्ट किए अपने आर्मपिट हेयर, फैंस पसंद आ रहा उनका ये डेरिंग अंदाज

By वैशाली कुमारी | Published: September 15, 2021 04:39 PM2021-09-15T16:39:32+5:302021-09-15T16:45:40+5:30

हम बात करेंगे अमेरिकी सिंगर मैडोना की बेटी लौर्डेस लियोन के डेरिंग अंदाज़ की, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।  

Madana's daughter Lourdes Leon flaunts her armpit hair at Met Gala 2021 | मेट गला 2021 में मैडाना की बेटी लौर्डेस लियोन ने फ्लॉन्ट किए अपने आर्मपिट हेयर, फैंस पसंद आ रहा उनका ये डेरिंग अंदाज

लौर्डेस लियोन

Highlightsइन पॉपुलर इंटरनेशनल सेलेब्स के बीच इस बार एकमात्र भारतीय महिला सुधा रेड्डी ने शिरकत की है अमेरिका की सिंगर लियोन ने मेट गला 2021 इवेंट में रेड कारपेट पर अपने आर्मपिट हेयर फ्लॉन्ट किए

फैशल वर्ल्ड के सबसे चर्चित इवेंट मेट गाला, कोविड-19 कि वजह से 2020 में नहीं हो पाया था। वहीं स्टार्स को इस बार फिर से मौका मिला है कि वह मेट गाला के रेड कारपेट पर अपने फैशन का जलवा दिखा सके। बतादें कि ये इवेंट न्यूयॉर्क में हुआ है। इवेंट में रिहाना, जेनिफर लोपेज, लौर्डेस लियोन जैसे स्टार्स ने अपनी स्टाइल और आउटफिट से फैंस को इंप्रेस कर उनका दिल जीत लिया है। सभी स्टार्स ने अपने फैशन से तहलका मचा दिया है। लेकिन हम बात करेंगे अमेरिकी सिंगर मैडोना की बेटी लौर्डेस लियोन के डेरिंग अंदाज़ की, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।  

मेट गला 2021 में स्टार्स  के बेहतरीन आउटफिट्स देखने को मिले। वही अमेरिका की सिंगर लौर्डेस सोशल मीडिया  पर काफी सुर्खियों में है। दरअसल में मैदाना की बेटी और अमेरिका की सिंगर लियोन ने मेट गला 2021 इवेंट में रेड कारपेट पर अपने आर्मपिट हेयर फ्लॉन्ट किए,  के लियोन के इस अंदाज को उनके फैंस भी पसंद कर रहे हैं। लियोन ने अपने आर्मपिट हेयर फ्लॉन्ट करके महिलाओं के लिए आवाज उठाई है। आमतौर पर महिलाएं आर्मपिट हेयर के कारण शर्म महसूस करती हैं,  लेकिन मैडना की बेटी ने अपने इस डेरिंग अंदाज से सभी महिलाओं को एक अच्छा मैसेज दिया है।  

वहीं बात करे उनके लुक की तो लौर्डेस लियोन  का मेट गला के रेड कारपेट पर लुक बेहद ग्लैमरस रहा। उन्होंने पिंक कलर की मैटेलिक एंब्रायडर्ड वली खूबसूरत सी ड्रेस पहनी हुई थी उन्होंने अपने आर्मपिट हेयर के साथ ही अपने टैटू और डायमंड इयररिंग भी फ्लॉन्ट किए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बड़ी जुल्फें लहराते हुए कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।

बतादे कि फैशल वर्ल्ड के सबसे बड़े इवेंट 'मेट गाला 2021' में मेगन फॉक्स, जेनिफर लोपेज, किम कर्दाश‍ियां, केंडल जेनर और क्रिश्च‍ियन स्टूअर्ट जैसी मशहूर शख्सियतें हिस्सा ले रही है। इन पॉपुलर इंटरनेशनल सेलेब्स के बीच इस बार एकमात्र भारतीय महिला सुधा रेड्डी ने शिरकत की है।
 

Web Title: Madana's daughter Lourdes Leon flaunts her armpit hair at Met Gala 2021

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे