Oscar 2022: जेडा पिंकेट स्मिथ ने विल स्मिथ के थप्पड़कांड के बाद तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर रखी अपने मन की बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2022 10:14 IST2022-03-30T10:12:35+5:302022-03-30T10:14:28+5:30

एलोपेसिया एरीटा नाम की बीमारी से जूझ रहीं विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ ने ऑस्कर 2022 में पति के थप्पड़कांड के बाद चुप्पी तोड़ी है। जेडा ने इस थप्पड़कांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जोकि फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

Jada Pinkett breaks silence after Will Smith slaps Chris Rock at Oscars 2022 | Oscar 2022: जेडा पिंकेट स्मिथ ने विल स्मिथ के थप्पड़कांड के बाद तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर रखी अपने मन की बात

Oscar 2022: जेडा पिंकेट स्मिथ ने विल स्मिथ के थप्पड़कांड के बाद तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर रखी अपने मन की बात

Highlightsक्रिस रॉक ने कहा था कि अब जेडा जीआई जेन 2 का इंतजार नहीं कर सकती हैं।विल स्मिथ को रॉक की ये बात पसंद नहीं आई थी, जिसके बाद उन्होंने स्टेज पर जाकर रॉक को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि बाद में विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से माफी भी मांगी।

लॉस एंजिलिसः इस साल ऑस्कर अवॉर्ड गोल्डन ट्रॉफी या ग्लैमरस सितारों की वजह से नहीं बल्कि विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाली घटना को लेकर चर्चा में है। बता दें कि रॉक को स्मिथ ने अपनी पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ, जिन्हें एलोपेशिया (गंजापन/खालित्य) की बीमारी है, का मजाक उड़ाने को लेकर थप्पड़ मारा था। वहीं, अब जेडा ने इस थप्पड़कांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जोकि फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेडा पिंकेट स्मिथ ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "ये हीलिंग का मौसम है और इसलिए ही मैं यहां हूं।" वहीं, जेडा के इस पोस्ट को ऑस्कर में हुए थप्पड़कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, जेडा ने इससे पहले अपने ऑस्कर के लुक की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए थे। मगर उन्होंने पति विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाली घटना पर कोई बयान नहीं दिया था। गौरतलब है कि अवॉर्ड नाइट के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी के मुंडा सिर का मजाक बनाया था।

साल 1997 में आई डेमी मूर की फिल्म जीआई जेन का जिक्र करते हुए क्रिस रॉक ने कहा था कि अब जेडा जीआई जेन 2 का इंतजार नहीं कर सकती हैं। वहीं, विल स्मिथ को रॉक की ये बात पसंद नहीं आई थी, जिसके बाद उन्होंने स्टेज पर जाकर रॉक को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि बाद में विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से माफी भी मांगी। बताते चलें कि जेडा पिंकेट स्मिथ जिस एलोपेसिया एरीटा नाम की बीमारी से ग्रसित हैं वो एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इस बीमारी में जगह-जगह से सिर से बाल कम होने लगते हैं। 

Web Title: Jada Pinkett breaks silence after Will Smith slaps Chris Rock at Oscars 2022

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे