साल 2022 में सबसे तेजी से 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बनी अवतार: द वे ऑफ वॉटर

By मनाली रस्तोगी | Published: December 29, 2022 05:46 PM2022-12-29T17:46:23+5:302022-12-29T17:49:12+5:30

अवतार: द वे ऑफ वॉटर 2022 में सबसे तेजी से एक बिलियन डॉलर पार करने वाली फिल्म बन गई है। जेम्स कैमरून की फिल्म ने दो सप्ताह में यह उपलब्धि हासिल की है।

Avatar The Way of Water becomes the fastest movie to cross 1 billion dollar in 2022 | साल 2022 में सबसे तेजी से 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बनी अवतार: द वे ऑफ वॉटर

साल 2022 में सबसे तेजी से 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बनी अवतार: द वे ऑफ वॉटर

Highlightsअवतार: द वे ऑफ वॉटर 2022 में सबसे तेजी से एक बिलियन डॉलर पार करने वाली फिल्म बन गई है।जेम्स कैमरून की फिल्म ने दो सप्ताह में यह उपलब्धि हासिल की है।फिल्म केवल 14 दिनों में उस आंकड़े को पार करने में सफल रही।

नई दिल्ली: फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हो गई है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर साल 2009 की महाकाव्य साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार' का एक बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। ऐसे में ये फिल्म ओरिजिनल फिल्म के लगभग 13 साल बाद रिलीज हुई है। फिलहाल, अवतार: द वे ऑफ वॉटर इस साल दुनियाभर में सबसे तेजी से 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म केवल 14 दिनों में उस आंकड़े को पार करने में सफल रही। अकेले भारत में फिल्म दो सप्ताह से भी कम समय में 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही। अवतार: द वे ऑफ वॉटर के अलावा केवल टॉप गन: मेवरिक और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन ने इस मुकाम को हासिल किया है। ओरिजिनल फिल्म अभी भी दुनियाभर में 2.97 बिलियन डॉलर संग इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है।

इस बीच स्पाइडरमैन: नो वे होम के बाद से द वे ऑफ वॉटर सबसे तेज गति से हिट होने वाली फिल्म है, जिसने 1 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार करने में 12 दिन का समय लिया। अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई और इसे आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

Web Title: Avatar The Way of Water becomes the fastest movie to cross 1 billion dollar in 2022

बिदेशी सिनेमा से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे