महिला हॉकी विश्व कप: पुराने रिकॉर्ड भूलाकर नई शुरुआत करेगी भारतीय टीम, इंग्लैंड से होगा मुकाबला

By सुमित राय | Updated: July 20, 2018 19:31 IST2018-07-20T19:31:23+5:302018-07-20T19:31:23+5:30

Women's Hockey World Cup: भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगी।

Women's Hockey World Cup 2018: India vs England Match Preview and Analysis | महिला हॉकी विश्व कप: पुराने रिकॉर्ड भूलाकर नई शुरुआत करेगी भारतीय टीम, इंग्लैंड से होगा मुकाबला

Women's Hockey World Cup 2018: India vs England Match Preview and Analysis

लंदन, 20 जुलाई। इंग्लैंड में आयोजित होने महिला विश्व कप की शुरुआत 21 जुलाई से हो रही है और पहला मैच जर्मनी और रूस के बीच खेला जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगी। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा। रानी की कप्तानी में उतरने वाली भारतीय टीम को पूरा विश्वास है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत हासिल कर लेगी। इस साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टीम ने इंग्लैंड को ग्रुप स्तर पर मात दी थी।

भारतीय टीम को केवल एक बार 1974 में उद्घाटन संस्करण में चौथा स्थान हासिल हुआ था। इसके बाद अन्य संस्करणों में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारतीय टीम वर्तमान में अच्छी फॉर्म में हैं। पिछले दो सालों में अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर महिला हॉकी टीम ने विश्व रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल कर लिया है। टीम में वंदना कटारिया जैसी अनुभवी खिलाड़ी के साथ-साथ नई स्ट्राइकर भी हैं। ऐसे में उनके पास गुरजीत कौर के रूप में अच्छी ड्रेग फ्लिकर हैं, जो विश्व की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। (यह भी पढ़ें- महिला हॉकी विश्व कप 2018: भारत की नजरें इतिहास रचने पर, जानिए वर्ल्ड कप से जुड़ी रोचक बातें)

टूर्नामेंट शुरू होने से एक सप्ताह पहले यहां पहुंच चुकी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम से दो अभ्यास मैच भी खेले। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप-बी में इंग्लैंड, आयरलैंड और अमेरिका के साथ शामिल किया गया है। सबसे अधिक सात बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाली नीदरलैंड्स की टीम पूल-ए में शामिल है। इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम का सामना 26 जुलाई को वर्ल्ड नम्बर-16 आयरलैंड और 29 जुलाई को वर्ल्ड नम्बर-7 अमेरिका की टीमों से होगा। 

भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि उन्हें अपनी धरती पर खेलने का फायदा मिलेगा, लेकिन हमें भी खचाखच भरे मैदानों में खेलने की आदत है। हमने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और राष्ट्रमंडल खेलों के ग्रुप चरण में उसे हराया था। रानी ने कहा कि हमारे दोनों अभ्यास मैच अच्छे रहे और अब इंग्लैंड के खिलाफ हम उस लय को कायम रखेंगे।

भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रकार है -

गोलकीपर : सविता (उप कप्तान), रजनी इतिमर्पू 
डिफेंडर : सुनीता लाकरा, दीप ग्रेस इक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर 
मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नेहा गोयल, नवजोत कौर, निक्की प्रधान 
फॉरवर्ड : रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता।

Web Title: Women's Hockey World Cup 2018: India vs England Match Preview and Analysis

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे